छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

नारायणपुर विधानसभा के 150 कांग्रेसी भाजपा के साथ, कहा-रमन सिंह और केदार कश्यप की कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया भाजपा प्रवेश का निर्णय…

नारायणपुर। नारायणपुर विधानसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पार्टी छोडऩे का सिलसिला जारी है, आज पुन: लगभग 150 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा प्रवेश करने वालों ने कहा कि हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी एवम स्थानीय विधायक और राज्य शासन में मंत्री केदार कश्यप की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश का निर्णय लिया है ।


भाजपा में शामिल होने वाले लोग प्रमुख रूप से नारायणपुर विधानसभा के ग्राम तारागांव, तुरठा, गौरदण्ड, दण्डवन, धौड़ाई, छोटे डोंगर, महिमागवारी, आदपाल आदि ग्रामों से हैं। मंत्री श्री कश्यप ने नव प्रवेशितों को तिलक, चन्दन लगाकर मुँह मीठा कराया और कहा कि नारायणपुर क्षेत्र में विगत वर्षों में ढेरों विकास कार्य कराए गए हैं आगे भी आप सभी के सहयोग से बचे हुए कार्यो को पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित के लिये प्रतिबध्द है।


इस अवसर पर नारायणपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण मरकाम, प्रकाश जैन, बस्तर जिला महामंत्री रूपसिंह मंडावी, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, प्रदेश मंत्री अजजा मोर्चा संतोष बघेल, महामंत्री असगर खान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष खितेश मौर्य, अशोक राव, किशन सेन, शीबू शाह सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में खुलेगा नारियल बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय-बृजमोहन अग्रवाल

 

Back to top button
close