रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर सरकार लोगों के बीच जाने की तैयारी में है। इस लेकर रविवार को सीएम हाऊस में पदाधिकारियों की बैठक हुई। चुनाव के ठीक पहले 5 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक विकास यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत डोंगरगढ़ से होगी। यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा की शुरुआत में पहली सभा डोंगरगढ़ में होगी। उसके बाद तखतपुर, बिल्हा में सभाओं का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में विकास यात्रा के दौरान रोड-शो भी किया जाएगा। विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।
रविवार को सीएम हाऊस में उन सभी भाजपाईयों को बुलाया गया था, जिनकों विकास यात्रा के दौरान जबावदारी सौंपी गई है। इसमें सीएम की यात्रा के दौरान भीड़, विभिन्न प्रकार की तैयारियां के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है। बैठक में इस बात भी चर्चा की गई है कैसे शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले। कैसे उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके अलावा आने वाले शिकायतों को निराकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई है। सरकार का ऐसा मानना है कि विकास यात्रा के जरिए सीधे जनता से जुड़ा सकता है और उनकी समस्याओं से रुबरु हो सकते हैं, इसलिए सरकार चुनाव से पहले जनता के बीच जाना चाहती है।
यह भी देखें : महेन्द्र गंगोत्री और कोको पहाड़ी बनाए गए युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
Add Comment