महेन्द्र गंगोत्री और कोको पहाड़ी बनाए गए युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के महेन्द्र गंगोत्री (बिलासपुर) और कोको पहाड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि युवक कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष उमेश पटेल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे। इसे देखते हुए एक कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत महसूस हो रही थी, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान युवक कांग्रेस की भूमिका अहम होगी। ऐसे मेें कार्यकारी युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल से समन्वय बनाकर कई प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देंगे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। उन्होंने प्रदेश के युवक कांग्रेस की बैठक भी ली थी। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों से चर्चा भी की थी। वहीं आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के महेन्द्र गंगोत्री (बिलासपुर) और कोको पहाड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी देखें : इस पूर्व IPS ने साधा पूर्व IAS चौधरी पर निशाना, कहा-