कवर्धा। प्रदेश कबीरधाम जिले के जंगलों में जवानों मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस के अनुसार इलाके में पुलिस की टीम बीती रात सर्चिंग के लिए निकली थी तभी अचानक ग्राम धनढबरा के समीप जंगलों को आड़ बनाकर नक्सलियों सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने एम्बुस लगाया, इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस की सर्चिग टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद मौके से महिला नक्सली को मार गिराया गया। सुबह होते ही सुरक्षा बल के जवानों ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान वहां सिर्फ महिला नक्सली की लाश मिली और बाकी नक्सली मौके से फारार होने में कामयाब हो गये। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को हथियार तथा नक्सल गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाले सामग्री बरामद हुई है।
यह भी देखें : कांग्रेस के 45 प्रत्याशी, देखें सूची
Add Comment