रायपुर। स्क्रिनिंग कांग्रेस कमेटी के सदस्य रोहित चौधरी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन यादव कल 1 सितंबर को दोपहर 2.00 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान में रायपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
उक्त जानकारी विकास उपाध्याय ने बताया कि इसके तहत रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा प्रकोष्ठ, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक फर्जी मतदाता : कांग्रेस
Add Comment