Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासत

छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक फर्जी मतदाता : कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि राज्य में 2 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन्हीं फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीता।

कांग्रेस के नए मुख्यालय राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी प्रमुख भूपेश बघेल ने बताया कि एक वेब एजेंसी द पॉलीटिक्स डॉट इन की मदद से फर्जी मतदाताओं की पुष्टि भी हो गई है। द पॉलिटिक्स डॉट इन के सीईओ विकास जैन ने फ र्जी मतदाताओं की सूची जारी करते बताया कि प्रदेश में 01 करोड़ 80 लाख मतदाता है। प्रतिवर्ष एक से डेढ़ लाख की संख्या में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होती है। वर्ष 2013 के विधानसभा और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य के अंदर 7 से 8 लाख मतदाता बढ़ गए, याने प्रत्येक माह में 1 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम जुड़ गया।


मतदाता सूची की जब जांच-पड़ताल की गई तो सच्चाई सामने आई। वर्तमान में 1 करोड़ 81 लाख मतदाता है। इनमें से 91 लाख 46 हजार पुरुष है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 90 लाख 32 हजार है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 1 करोड 81 लाख वोटर में से 02 लाख 12 हजार 424 मतदाता डुप्लीकेट है। आपको यह जानकर और भी ज्यादा हैरानी होगी कि 2013 में कांग्रेस को बीजेपी से 97 हजार वोट ही कम मिले थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वर्षं 2013 का चुनाव भाजपा ने इन्हीं फ र्जी मतदाताओं के सहारे जीता था।

चुनिंदा कलेक्टर कर रहे बीजेपी के लिए काम : भूपेश बघेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का आरोप है कि बीजेपी बड़ा षडयंत्र कर रही है। स्टेट इलेक्शन कमीशन को कलेक्टरों को लिखना पड़ता है कि हमारा फोन उठा लिया करो, क्या स्थिति है प्रदेश में। उन्होंने कहा कि कुछ चिन्हाकित कलेक्टर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग से हमने जांच की मांग की है। अंतिम प्रकाशन के पहले सूची दुरुस्त किया जाना चाहिए हम संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा करते हैं चुनाव आयोग पर हमेशा भरोसा है।

यह भी देखे : धरनास्थल पर आखिर क्यों लगे रमन सिंह एवं अजय चंद्राकर जिंदाबाद के नारे

Back to top button
close