छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: ढोल-नगाड़े, फूलों की माला, खुली जीप में ओपी चौधरी का जोरदार स्वागत

रायपुर। कलेक्टर का पद छोड़कर भाजाप में शामिल होने वाले ओपी चौधरी का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजधानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पुहंचे थे।

जैसे ही ओपी चौधरी विमानतल पर पहुंचे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उन्हें घेर लिया। खुली जीप में सवारा ओपी चौधरी को कार्यकर्ताओं ने फूलों का हार पहनाया। पूर्व कलेक्टर के भाजपा में आने को लेकर भाजपा उत्साहित है और वह उसे भुनाना चाहती है।



ओपी चौधरी की लोगों के बीच छवि साफ है, इसके अलावा वे युवा है, जिसके सहारे भाजपा युवाओं को अपने पक्ष में करना चाहती है, इसलिए दिल्ली से गुरुवार को लौटे ओपी का स्वागत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर रहे हैं, जिससे अच्छा संदेश युवाओं के बीच जाएगा। एयरपोर्ट से रैली की शक्ल में निकले ओपी चौधरी प्रदेशा भाजपा कार्यालय जाएंगे वे वहां एक पत्रवार्ता को भी संबोधित कर सकते हैं।



यह भी देखें : कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में विकल्प नहीं और भाजपा मजबूरी : आप विधायक अलका लांबा 

Back to top button
close