रायपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज की बैठक में मुख्य रूप से सितंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर चर्चा की गई। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रारंभिक तौर पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रम विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आगामी चुनाव के कार्यक्रम की संगठन को जिम्मेदारी दी गई है, सरकार की जिम्मेदारी जनता खुश रहे प्रदेश में खुशहाली हो। ये सरकार गरीबों की मजदूरों की सरकार है। आचार संहिता लगने तक हम उस स्थिति में आ जाएंगे, जिससे हम अपना मिशन 65 प्लस लक्ष्य पा सके।
अभी बहुत से लोग भाजपा में शामिल होंगे बहुत सी अर्जियां आई है हमारे पास। श्री कौशिक ने कहा कि सरकार के सारे काम केवल वोट पाने के लिए नहीं होते। सरकार लोगों के लिए होती है और उनके लिए काम करती है।
पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रशासन में रहकर शायद उनको बन्धन महसूस हो रहा था, इसलिए वो राजनीति में आ गए। ऐसा बिल्कुल नहीं की प्रशासनिक पदों पर रहकर सेवा नहीं की जा सकती या राजनीति में आकर ज्यादा सेवा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं होगा।
यह भी देखें : उफनती नदी में बिल्कुल न दिखाएं ऐसी हिम्मत, वरना हो सकता है ऐसा अंजाम, देखें वीडियो…
Add Comment