छत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: राजस्व निरीक्षक संघ ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हुई तो काम बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ ने गुरुवार को कलेक्टर बसत राजू को ज्ञापन सौंपकर कहा कि राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चंद्राकर के मारपीट करने वाले पार्षद आकाश दुबे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

संघ ने कलेक्टर को जानकारी दी कि हमले में राजस्व निरीक्षक के हाथ की हड्डी टूट गई है और आज ऑपरेशन के बाद उनके हाथों में प्लेट लगाई गई है। संघ ने कहा कि इस घटना से राजस्व निरीक्षकों में रोष में है।



संघ ने मांग की है कि 3 दिन के अंदर भाजपा पार्षद आकाश दुबे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो तीन दिन बाद राजस्व निरीक्षक रायपुर जिले में कार्य करना बंद कर देंगे और हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर के राजस्व निरीक्षक हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

यह भी देखें : VIDEO : प्रियंका की सगाई पार्टी में जमकर नाची उसकी मां, देखिए कौन दे रही है उसका साथ

Back to top button
close