छत्तीसगढ़

राज्य सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…कई जिलों के कलेक्टर बदले गए…42 अफसर इधर से उधर…देखें आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक फेरबदल किया है। सत्ता संभालने के बाद से भूपेश सरकार द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिए लगातार अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के एवं अन्य अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इस आदेश में 42 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।



जारी आदेश के आदेश के अनुसार सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर अमृत कुमार खलखो को आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग निरंजन दास को प्रबंध संचालक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर धनंजय देवांगन को विशेष सचिव सहकारिता विभाग, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं प्रसन्ना आर को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं संचालक भौमिकी एवं खनिकमे अलमेलमंगाई डी को विशेष सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में स्थानांतरित किया गया है। देखें पूरी आदेश सूची जिसमें 42 अफसरों को कहां से कहां स्थानांतरित किया गया है।

 

यह भी देखें : राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला…फरिहा आलम बिलासपुर, लीना कमलेश मण्डावी सूरजपुर स्थानांतरित…आशुतोष पांडे उपसचिव मंत्रालय को अपर कलेक्टर रायपुर बनाया गया… 

Back to top button
close