Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO रायपुर: सिटी बस में लगी आग…यात्रियों में मची भगदड़…जान बचाने…

रायपुर। राजधानी रायपुर में चलती सिटी बस में आज अचानक आग लग गई। आग को देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री तुरंत बस से उतरे। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को एक सिटी बस पंडरी थाना के पास पहुंची थी उसी दौरान उसमें आग लग गई।



उस समय बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। आग को देखकर सिटी बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री किसी भी तरह तत्काल बस से उतने का प्रयास करने लगे। बस को जैसे ही चालक ने रोका यात्री तुरंत बस से उतरे।
WP-GROUP

आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने मदद की। तत्काल घटना की खबर दमकल अमला को दी गई। कुछ देर में दमकल की टीम वहां पहुंच गई। दमकल टीम द्वारा आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: अमेरीका में CM भूपेश बघेल का अंदाज ही बदल गया…अलग ही रूप में आए नजर…

Back to top button
close