देश -विदेशसियासत

भारत का भविष्य कार्यक्रम, राहुल गांधी- सीताराम येचुरी को न्योता भेजेगा RSS

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच आरएसएस अगले महीने होने वाले अपने एक कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी को निमंत्रण भेजने की तैयारी कर रहा है।

आरएसएस का ये कार्यक्रम 17 से 19 सितंबर तक चलेगा। भविष्य का भारत कार्यक्रम के तहत राहुल और येचुरी सहित अन्य राजनीतिक दलों को आरएसएस न्योता भेजे सकता है। वहीं संघ के न्योते पर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस पर तभी बोलेगी जब उन्हें आधिकारिक तौर पर निमंत्रण मिलेगा। कांग्रेस का कहना है कि वह पहले न्योते की भाषा देखना चाहती है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

यह भी देखें : कैबिनेट का फैसला : 1 नवंबर से होगी धान खरीद, IG मरावी के बेटे को अनुकम्पा नियुक्ति 

Back to top button
close