चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। कोरिया जि़ले के सोनहत विकासखंड के ग्राम कुशहा निवासी आगर साय के घर एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ घर में घुस गई। जिसके बाद हडक़ंप मच गया। फौरन देवगढ़ रेंजर प्रभुनाथ राम ने टीम तैयार कर मौके पर भेजी, जिसके बाद घर से शावकों को जंगल मे छोड़ा गया। Join TheKhabrilal WhatsApp Group
इस संबंध में रेंजर प्रभनाथ राम ने बताया कि मादा भालू के बच्चों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है, वन विभाग भी नजऱ बनाये हुए है।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 6 बजे सोनहत के ग्राम कुशहा के आगर साय के घर मादा भालू अपने दो शावकों के आ धमकी। घर में अफरातफरी मच गई। सब इधर उधर भाग खड़े हुए, गांववालों को इसकी जानकारी दी गई।
कुछ लोगों ने पटाखे चलाए, जिससे मादा भालू अपने दोनों शावकों को छोड़ जंगल में चली गई, जिसके बाद देवगढ़ रेंजर को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर भेजी जिसके बाद एक-एक शावक को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। तब जाकर घरवालों की जान में जान आई। भालू के शावकों को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यह भी देखें : रक्षाबंधन पर राज्य सरकार ने दिया इस कर्मचारी संघ को बड़ा तोहफा, मिलेगा हड़ताल अवधि का भी वेतन
Add Comment