बिलासपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 1 लाख 80 हजार कर्मचारियों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है। इनकी हड़ताल अवधि को शून्य घोषित करते हुए इन्हें वेतन जारी करने का आदेश जारी किया है। यही नहीं, इनकी चार सूत्रीय मांगों को पूरा कर 5 सितंबर को आदेश जारी करने कहा है।
बता दें कि अपनी चार सूत्रीय मांगों के लिये छग संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में कर्मचारियों ने रायपुर में धरना दिया था। इसमें प्रदेश भर के एक लाख 80 हज़ार अनियमित कर्मचारी शामिल हुए थे। उक्त हड़ताल अवधि को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शून्य घोषित कर उक्त अवधि का वेतन जारी करने संबंधी आदेश आज जारी कर दिया गया। यह जानकारी छ ग संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के सम्भागीय अध्यक्ष अजित नाविक एवं मीडिया प्रभारी एम कलीम खान ने दी।
यह भी देखें : बिहार: महिला की एक माह में तीन बार डिलीवरी! जानिये पूरा मामला…
Add Comment