मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित चंबल नहर का पुल टूटने का मामला सामने आया है। पुल से निकल रहे करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना टेंटरा थाने के किशोरगढ़ इलाके की है, जहां बड़ी नहर का पुल अचानक गिर गया। इस दौरान पुल से निकल रहे एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ लोग गंभीर अवस्था में भी हैं। पुल गिरने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दौडक़र बचाव कार्य शुरू किया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग पुल के पास पहुंच गए। इसके बाद नजदीकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था। पुल के पास पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन व विधायक से भी कई बार पुल के लिए बोला था लेकिन सुनवाई नही हुई और यह हादसा हो गया।
यहाँ भी देखे : कोरिया : पाराडोल-चिरमिरी के बीच मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे
Add Comment