
रायपुर। रमन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में फिल्म विकास निगम का गठन किया जाएगा। यह निगम संस्कृति विभाग के अंतर्गत होगा। निगम के संचालक के मंडल में सरकार द्वारा नामित व्यक्ति को अध्यक्ष के रुप में शामिल किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सचिव या उनके नामांकित प्रतिनिधि, वित्त विभाग के सचिव या उनके नामांकित प्रतिनिधि, संचालक जनसंपर्क, संचालक उघोग, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल और संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के संचालक इसके सदस्य होंगे।
संचालक मंडल में शासन द्वारा नामांकित अधिकतम 5 शासकीय सदस्य भी होंगे। फिल्म विकास निगम के प्रबंध संचालक इसके सदस्य सचिव होंगे। फिल्म विकास निगम के गठन से छत्तीसगढ़ में फिल्म उघोग के क्षेत्र में राज्य की कला संस्कृति के साथ-साथ पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों के प्रशिक्षण के व्यवस्था निगम द्वारा की जाएगी। आवश्यकतानुसार फिल्म निर्माण के विभिन्न पक्षों को आर्थिक सहायता अनुदान आदि देने की भी व्यवस्था होगी।
यह भी देखे – नया रायपुर अब अटल नगर, बिलासपुर यूनिवर्सिटी-राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज का नाम भी अटल जी के नाम पर…रमन कैबिनेट का फैसला