दुर्ग। बाल संपेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक भाग गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच विभागीय अधिकारी ने पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए। सुबह कर्मचारियों के संप्रेक्षण गृह पहुंचने के बाद घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद जांच के लिए सोमवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी गुरप्रीत कौर संप्रेक्षण गृह पहुंची। उन्होंने केयर टेकर से जानकारी लेने के बाद पुलगांव थाना में घटना की सूचना दी। मजे की बात यह है कि घटना के 24 घंटा पहले ही हाईकोर्ट के जज बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचकर बच्चों को समझाया था। इसके बाद हुई घटना से महिला एवं बाल विकास विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।
यह भी देखे – चेकिंग के दौरान कार में मिला 46 लाख रुपए, पांच-पांच सौ के 46 बंडल देख पुलिस के उड़ गए होश…
Add Comment