रिलायंस जियो के नए Jio Phone 2 के लिए गुरुवार को फ्लैश सेल होगी। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध कराया जाएगा। जाने जियो फोन 2 की खासियतें
नया जियो फोन 2 ब्लैकबेरी के पुराने क्वॉर्टी फोन की तरह दिखता है। इसमें जियो फोन के सारे फीचर्स दिए गए हैं। जहां पुराने जियोफोन को महज 1500 रुपये की सिक्यॉरिटी डिपॉजिट के साथ खरीदा जा सकता था। वहीं, जियो फोन 2 को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
जियो फोन के दोनों ही वेरियंट 22 भारतीय भाषाओं को सपॉर्ट करते हैं।
यह दोनों ही वॉयस कमांड और वॉयस असिस्टेंट बटन के साथ आते हैं। दोनों डिवाइस ड्यूल नैनो सिम कार्ड स्लॉट और 2.4 इंच क्यूवीजीए के साथ उपलब्ध हैं। नए जियो फोन में काफी कुछ अलग है। इसमें ब्लैकबेरी के फोन्स की तरह 4-वे नेविगेशन बटन्स दिए गए हैं। डिस्प्ले पहले से बड़ी है और हॉरिज़ॉन्टल व्यू सपॉर्ट करता है।
दोनों में 2000 एमएएच की बैटरी है। दोनों फोन में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को एसडीकार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जियो फोन 2 में वॉयस कमांड्स के लिए एक अलग बटन दिया गया है जिससे गूगल असिस्टेंट तुरंत ऐक्टिवेट हो जाता है। दोनों फोन में 2 मेगापिक्सल रियर व वीजीएस फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन्स काई ओएस पर चलता है।
यह भी देखे : बारिश का कहर : इस राज्य में चली गई 67 की जान, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Add Comment