15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी के बाद भारत को ही नहीं बल्कि दुनिया के तीन और देशों को आजादी मिली थी। भारत के अलावा के अलावा जिन देशों को आजादी मिली उनमें दक्षिण कोरिया, बहरीन, और कांगो शामिल हैं। जहां तक भारत की आजादी का प्रश्न है, चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रिटेन तो भारत को 1947 को नहीं बल्कि उसके अगले साल 1948 में आजाद करना चाहता था, लेकिन महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से अंग्रेज इतने परेशान हो चुके थे कि उन्होंने भारत को एक साल पहले ही यानी की 15 अगस्त 1947 को ही आजाद करने के विचार पर फैसला ले लिया।
दक्षिण कोरिया को 15 अगस्त 1945 में जापान से आजादी मिली थी। साल 1910 से 1945 तक कोरियाई प्रायद्वीप जापान का गुलाम था। दरअसल आज जिसे हमें दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के रूप में देख रहे हैं वह 1948 तक संयुक्त था, लेकिन इसे बाद में दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में बांट दिया गया। 15 अगस्त 1971 तक अरब मुल्क बहरीन ब्रिटेन का गुलाम था। बहरीन की राजधानी मनामा है। 15 अगस्त 1960 को कांगो फ्रांस से आजाद हुआ था। कांगो 80 साल तक फ्रांस का गुलाम रहा। क्षेत्रफल के अनुसार यह विश्व का 11वां सबसे बड़ा देश है।
यह भी देखे – Independence Day : मोदी हो जाएंगे इस मामले राजीव-नरसिम्हा राव के बराबर
Add Comment