रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम अपने संगठनात्मक प्रवास पर भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश मोर्चा पदाधिकारियों, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी की बैठक लेकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव है और मध्यप्रदेश आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है जहां हमारे मोर्चे की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी आरक्षित विधानसभा सीट को जीतने का लक्ष्य रख कर उन्होंने मोर्चा को बूथ से लेकर सोशल मीडिया तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद अर्जुन मीना, भाजपा प्रदेश के महामंत्री बीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं विधायक रंजना बघेल समेत अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी देखे : हाथियों के उत्पात से रामपुर क्षेत्रवासी के जानमाल और फसलों की सुरक्षा के संबंध में ठोस निर्णय लिया जाये-महंत
Add Comment