संजय सोनी,रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी 108 और 102 कर्मचारियों की हड़ताल का आज 22वां दिन है। लगातार 22 दिनों की हड़ताल के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसे बाद 108 और 102 के कर्मचारी आज अपनी मांगो को लेकर पूरे परिवार के साथ धरना स्थल पर सुन्दरकांड पाठ कर रहे हैं।
ये वही 108 और 102 कर्मचारी है जो दिन रात कार्य कर जरुरतमंद लोगो को अस्पताल तक पहुंचते हंै और आज वो अपनी खुद की मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं 108-102 कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर कहना है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि उनकी 6 सूत्रीय मांगों में ठेका प्रथा मुक्त कर कर्मचारी को शासन के अंतर्गत कार्य कार्य जाए, अप्रैल 2017 से वृद्धि किया गया न्यूनतम मजदूरी लागू कर एरियस सहित भुगतान करें, श्रम अधिनियम के अनुसार कार्यावधि 8 घंटे, अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान, कर्मचारी के समस्याओं का उचित निराकरण हेतु शासन विशेष कमेटी गठित करने, वेतनमान निश्चित समय पर दिए जाने और परिवर्तनशील महंगाई भत्ता श्रम अधिनियम के अनुसार समय पर वृद्धि किया जाना है।
यहाँ भी देखे : विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका, 7 को बैठक
Add Comment