
धमतरी। जिले में एक बार फिर गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने की घटना सामने आया है। इस घटना से शिक्षा जगत भी शर्म महसूस कर रहा है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। यहां के सिहावा स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि ये कृत्य शिक्षक ने गुरु पूर्णिमा के दिन दिया। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तब शिक्षक की करतूत का भांडाफोड़ हुआ।
पुलिस के अनुसार पीडि़त छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर शिक्षक विजय साहू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बताया गया कि उक्त शिक्षक छात्रा के साथ आए दिन छेडख़ानी कर उसे परेशान करता था, जिससे छात्रा अपने आप मे शर्म महसूस करने लगी थी। शिक्षक के इस हरकत से अन्य छात्राएं भी काफी परेशान थी। गुरु पूर्णिमा के दिन भी शिक्षक विजय ने छात्राओं से छेडख़ानी करने लगा। इसकी जानकारी छात्रों ने अपने-अपने पालकों को दी। तब उन्होंने विधायक श्रवण मरकाम के साथ शिकायत करने थाने पहुंचे।
एएसपी केपी चंदेल ने बताया कि घटना 27 जुलाई की है। आरोपी शिक्षक विजय साहू ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें परेशान करता था। पालकों और पीडि़त छात्राओं की शिकायत पर उक्त शिक्षक के खिलाफ धारा 354, 8 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
यह भी देखें : मार्निंग वॉक पर जाएं जरूर,पर जरा संभलकर…. राजधानी के इस इलाके में महिला हुई चैन स्नैचिंग की शिकार