अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर में एक परिवार ने अपनी लड़की के प्रेम विवाह से नाराज होकर लड़की और और प्रेमी को ना सिर्फ खंभे से बांधकर पीटा बल्कि पेशाब भी पिलाया। लड़की ने अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। अपनी लड़की के प्रेम विवाह से नाराज होकर घरवालों ने लड़की और उसके प्रेमी को दर्दनाक सजा दी। लड़की के घर वालों ने अपनी ही बेटी की साड़ी उतारी और उसे पीटा. फिर उसके बाल काटकर उसे पेशाब पिलाया गया। इस दौरान उसके प्रेमी की पिटाई कर उसे एक खंभे से बांध दिया गया और उसे भी पेशाब पिलाया गया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि ये प्रेम विवाह आदिवासी परंपरा से हुआ था और लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को 70 हजार रूपए और दो बकरे भी दे दिए थे, लेकिन उसके बाद भी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 25 जुलाई को सुबह चार बजे लड़की के परिजन अपने दामाद को लड़की के ससुराल से उठा लाए और सजा दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और चाचाओं सहित 6 परिजनों पर मामला दर्ज किया है।
यहाँ भी देखे : आधी रात को खिडक़ी तोडक़र घर में घुस आया लडक़ा और मांगने लगा ऐसी चीज…
Add Comment