छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

PCC चीफ भूपेश बघेल के शंखनाद के साथ कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू, जन-संवाद कार्यक्रम में नये युवा मतदाताओं का सम्मान

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस का चुनाव अभियान जनसंवाद कार्यक्रम राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा के जवाहर नगर वार्ड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पूजा-अर्चना के बाद शंखनाद कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर ने नये युवा मतदाताओं का गुलाब फूल भेंटकर उनका सम्मान किया एवं मतदान का उपयोग कर देश-प्रेम का परिचय देने की अपील की। जवाहर नगर वार्ड के रैन बसेरा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत नागरिकों, मितानिन, आंगनबाड़ी एवं महिला स्व-सहायता समूह से संवाद किया गया एवं वर्षो से कांग्रेस के विचारधारा के साथ जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। कालीमाता मंदिर में मंदिर समिति के लोगों से संवाद शारदा चौक स्थित शंकर हुनमान मंदिर में व्यापारी बंधुओं से संवाद किया गया। दक्षिण विधानसभा के शीतला माता मंदिर में शाम 4 बजे संवाद कार्यक्रम, शाम 5 बजे स्काई वॉक से प्रभावित व्यापारियों के साथ संवाद किया जायेगा।


जनसंवाद के तहत चुनाव अभियान समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेतागण, विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण कांग्रेसजनों से अलग से चर्चा, उपस्थित प्रेस के साथियों से कांग्रेस के विजन और भाजपा सरकार की विफलताओं पर चर्चा, व्यापारियों से चर्चा, सामाजिक संगठनों व समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से चर्चा, किसानों व उनके संगठनों से चर्चा, गरीब बस्तियों में जाकर उपस्थित नागरिकों से चर्चा, कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पैदल जनसंपर्क, खेलकुद, शिक्षा एवं अन्य विधाओं में विशिष्ट स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी व्यक्तियों, छात्र-छात्राओं का सम्मान का कार्यक्रम होंगे।


जनसंवाद कार्यक्रम में डॉ. प्रेमसाय सिंह, विधायक गुरूमुख सिंह होरा, रमेश वर्ल्यानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, दीपक दुबे, अमित पांडेय, प्रमोद चौबे, एजाज ढेबर, आनंद कुकरेजा, सलाम रिजवी, नागभूषण राव, अजीत कुकरेजा, सुमीत दास, सुनीता शर्मा, विमल गुप्ता, गजराज पगरिया, कन्हैया अग्रवाल, सुरेश ठाकुर, अतुल चंद्रवंशी, सतीश जैन, गिरीश दुबे, विकास बजाज, कामत साहू, विकास पाठक, अमित शर्मा, कुलदीप ध्रुव, संदीप सिरमौर, संदीप तिवारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

यहाँ भी देखे : मातृत्व अवकाश सीएम रमन का तोहफा नहीं केन्द्रीय कानून, विलंब से लागू करने पर खेद व्यक्त करे सरकार: कांग्रेस

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471