
जगदलपुर। जगदलपुर से धरमगढ़(ओडीसा) जा रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी। इस घटना में 3 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बस में 40 यात्री सवार थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसा ओडि़सा सीमा के चांदली गांव के पास हुई। बहरहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
यहाँ भी देखे : तेज़ रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचला, गुस्साए लोगों ने फूंक दिया ट्रक, चक्काजाम