भानुप्रतापपुर। बारिश का मौसम आते ही बिल से सांपों के निकलने का सिलसिला शुरु हो गया है। सांप अपने घरों से निकलते ही इंसानों के घरों में घुस रहे हैं और उन्हें डस रहे हैं। ताजा मामला दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र के मुंगुरपारा से निकलकर सामने आया है, जहां रात में सो रहे एक युवक को सांप ने डस लिया है, जिससेयुवक की मौत हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय सिंह नाम का युवक रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने जानवरों को चारा देकर सोने चला गया था। इसी दौरान सोते समय रात में करीब 8 बजे वह सर्पदंश का शिकार हो गया। लेकिन युवक को इसकी भनक नहीं लगी। युवक की तबियत बिगडऩे लगी और उल्टियां होने लगी, तभी परिजनों को युवक की तबियत बिगडऩे की जानकारी लगी।
परिजनों ने तत्काल संजीवनी को कॉल किया जिसके बाद युवक को संजीवनी की मदद से दुर्गुकोंदल अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी देखें : तेज़ रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचला, गुस्साए लोगों ने फूंक दिया ट्रक, चक्काजाम
Add Comment