क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) : राजधानी के मोवा में महिला की गोली मारकर हत्या

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर-मोवा में रहने वाली एक विवाहिता की अज्ञात हत्यारे ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आदर्श नगर मोवा में रहने वाली मृतका सविता वर्मा पति छत्रधारी वर्मा का शव आज सुबह उसके घर में मिला है। किसी अज्ञात हत्यारे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। इधर प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि महिला अकेली रहती थी और उसका पति छत्रधारी वर्मा दो बच्चों के साथ दलदल सिवनी इलाके में रहता है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों अलग रहते थे।



जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों की माने तो घटना स्थल की जांच और अब तक की पड़ताल में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि महिला की हत्या उसके जान-पहचान के किसी व्यक्ति ने ही की है। बहरहाल आदर्श नगर मोवा में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।

यह भी देखें : बीरगांव से 11 वर्षीय मासूम गायब

Back to top button
close