सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज, जानिये क्या है ग्रहण का समय…

सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज लगने वाला है। ये वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण है. ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। कब लगता है चंद्रग्रहण चंद्र ग्रहण उस स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में हों। इस कारण चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा तिथि को ही घटित हो सकता है।
चंद्र ग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्र संधियों के सापेक्ष चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं। चंद्र ग्रहण को पृथ्वी के रात्रि पक्ष के किसी भी भाग से देखा जा सकता है। ब्रह्मांड में घटने वाली यह घटना है तो खगोलीय मगर इस घटना का धार्मिक महत्व भी बहुत है। इसका असर लोगों के ऊपर और जन्म कुंडली में 12 राशियों और ग्रहों पर भी पड़ता है।
ग्रहण का समय
इस दिन गुरू पूर्णिमा होने के कारण पूजा ग्रहण के सूतक काल लगने से पहले कर लेनी चाहिए। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक 9 घंटे पूर्व दोपहर 2:54 बजे से शुरू हो जाएगा. ग्रहण रात 11:54 से शुरू होकर रात 3:49 बजे समाप्त होगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 27 जुलाई को 2018 का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। वैसे ग्रहण चाहे आंशिक हो या पूर्ण, यह किसी को शारीरिक, किसी को सामाजिक साथ ही किसी को आर्थिक कष्ट देता है।
प्रभाव
ग्रहण का असर हर राशि पर पड़ता है लेकिन गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिनों तक रहता है। ऐसे में गर्भवती महिला को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस दिन कई कार्यों को करना अशुभ माना जाता है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता मानी जाती है। माना जाता है कि जो गर्भवती महिलाएं ग्रहण को देख लेती हैं उनके शिशु को शारीरिक या मानसिक हानि हो सकती है।
यहाँ भी देखे : वाटरफॉल में सेल्फी लेने मची युवाओं में होड़, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा