रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने कांग्रेस की आज की पत्रकारवार्ता पर प्रतिक्रिया में कहा कि संसद में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भद पीटने से आहत कांग्रेसी अब अपने को भी राहुल गांधी की विद्वता की श्रेणी में आने आतुर दिखाई पड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला जो सदन को नाट्य शाला समझ बैठा है। पूरे विश्व ने राहुल गांधी की बचकानी हरकत देख अपने को हंसने से रोक नही पाये। अब उसी गलती को सही साबित करने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी पप्पू बनने को पत्रकार वार्ता कर रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राफेल डील में फ्रांस ने राहुल गांधी के बयान को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति का जिक्र किया था फिर भी कांग्रेसी पप्पू को सही साबित करने में लगे है। राहुल गांधी संसद को नाट्य शाला मान सदन में आंख मारते हंै वहीं देश का प्रधान सेवक सदन में घुसने से पहले संसद की सीढ़ी को नमन करते हैं। पूरे देश की जनता के साथ छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी के व्यवहार पर तो हंस ही रही थी अब पूरी कांग्रेस पार्टी अपने जग हंसाई करने उतर आई है।
Add Comment