छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

JANTA CONGRESS के प्रदेश महासचिव ने सौपा इस्तीफा! खुल कर सामने आई गुटबाजी!

रायपुर। जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा ने इस्तीफा सौपने की पेशकश की है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी को दे दी है लेकिन इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. सूत्रों के अनुसार प्रकाश के साथ 150 अन्य सदयस्ता भी त्याग पत्र सौपेंगे? दुर्ग में प्रकाश देशलहरा और प्रताप मध्यानी के गुट सक्रिय है। इन दोनों में अक्सर वर्चस्व को लेकर खींचा-तानी नज़र आती है। मामला यह है की जनता कांग्रेस ने दुर्ग में गीता मध्यानी को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। इस बात से एक गुट खासा नाराज़ है।

उनका कहना है की जो लोग बाद में आये है उनको तव्वजो मिल रहा है और पुराने लोगो की अनदेखी हो रही है।
प्रताप मध्यानी और प्रकाश देशलहरा दोनों खुद को दुर्ग विधानसभा का उम्मीदवार बताते है। उनके बीच गुटबाजी का मुख्या मुद्दा विधानसभा टिकट है अब प्रताप मध्यानी की पत्नी गीता मध्यानी पर्यवेक्षक बन गई है तो जनता कांग्रेस के दो कार्यकर्ता के बीच चल रही खींचा-तानी खुल कर सामने आ गई है।

यह भी देखें : बाजार और सोसायटी का चक्कर काट रहे किसान, सरकार किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने में विफल-कांग्रेस

Back to top button
close