शिकागो। अमेरिका के जेल में बंद 26/11 आतंकी हमलों का दोषी डेविड कोलमैन हेडली पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार शिकागो जेल में सजा काट रहे डेविड हेडली पर उसके साथी कैदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
ज्ञात हो कि अमेरिका की संघीय अदालत ने 24 जनवरी 2013 को मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए हेडली को दोषी करार दिया था। जिसके कारण उसे 35 साल की सजा हुई है। डेविड हेडली पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकी है। जिसने मुंबई में 26/11 की साजिश रची थी। यह लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर काम कर रहा था। हेडली ने मुंबई हमले के लिए विस्तार से जानकारियां जुटाईं थी। इसने पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा भी लिया था। बाद में भारत आकर हमले के ठिकानों की रेकी की।
डेविड कोलमैन हेडली सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। यहां इसने हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर अपने आकाओं को सौंपी। 24 जनवरी 2013 को अमेरिका की संघीय अदालत ने डेविड हेडली को दोषी करार दिया था। मुंबई हमले में भूमिका के लिए इसे 35 साल की जेल हुई।
यह भी देखें : शराब बनाने ऑनलाइन की सांप की शॉपिंग, डिब्बा खोलते ही मिली मौत, जानिये पूरा मामला…
Add Comment