VIDEOक्राइमवायरल

VIDEO: लड़के ने मारी पिचकारी, तो बिफर पड़ी लड़की, बीच सड़क पर कर दी धुनाई

दिल्ली। राजधानी में रात के समय एक लड़की एक लड़के का गिरेबान पकड़ कर उसे थप्पड़ मारने लगी। आरोप है कि रास्ते से जा रही लड़की पर उस लड़के ने पिचकारी से पानी फेंक दिया था। जिसके बाद गुस्साई लड़की ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लड़के की पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



हालांकि वीडियो किस इलाके का है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की बार- बार कह रहा है कि मैंने आपको पिचकारी नहीं मारी है। वहीं लड़की बार -बार कह रही है कि किसी भी लड़की को पिचकारी मारने से पहले सोच लेना चाहिए।बाद में लड़की गुस्सा देख आरोपी हाथ- जोड़ कर उससे माफी मांगने लगता है लेकिन लड़की लगातार लड़के की पिटाई करती रही।

यह भी देखें : VIDEO: कैटरीना के एक झलक के लिए उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू , करना पड़ा लाठी चार्ज

Back to top button
close