कोरबा। सेंट्रल स्कूल एनटीपीसी के बच्चों को ले जा रही टाटा मैजिक वाहन दर्री सिंचाई कॉलोनी समीप पुल से नीचे गिर गयी है। बताया जा रहा है कि लगभग 30 फीट ऊँचाई से गाड़ी गिरी है। गाड़ी में सवार लगभग 15 से 16 बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में जारी है। वहीं वाहन चालक मनोज यादव को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें : कोरबा में दो पंखे और दो बल्ब का बिल 75 करोड़
Add Comment