Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

कोरबा में दो पंखे और दो बल्ब का बिल 75 करोड़…, देखते ही उड़ गए मजदूर महिला के होश

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग ने मजदूर महिला को 75 करोड़ रुपये का बिजली बिल दे दिया। बिल मिलने के बाद महिला के होश उड़ गए। विद्युत वितरण विभाग के अफसर कह रहे हैं कि लिपिकीय त्रुटि की वजह से राशि गलत दर्ज हो गई।

विद्युत वितरण विभाग के बिजली बिल में लगातार त्रुटि हो रही हैं। उपभोक्ताओं को सुधार कार्य के लिए कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम भैसमा में उजागर हुआ। यहां निवासरत सरिता यादव मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है।



एक छोटे से मकान में दो पंखे व दो बल्ब लगाया हुआ है। इस माह सरिता को जब बिल मिला तब राशि देख कर उसके होश उड़ गए। मजदूरी करने वाली महिला को उम्मीद नहीं था कि इतनी बड़ी राशि का बिल मिलेगा। ग्राम के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत वितरण कंपनी के एमडी से करनी चाही तब उनके पी ए कुरियन फि लिप से बात हुई। श्री फि लिप ने गलती से बिल अधिक बनने की जानकारी देते हुए कहा कि बिल का बीपी नंबर भेजने पर सुधार कार्य करा दिया जाएगा।

खास बात यह है कि आखिर वितरण विभाग के कर्मी लगातार गलतियां क्यों कर रहे हैं। आला अफसर भी इस तरह त्रुटि सुधार में कोई रुचि नहीं ले रहे। महिला ने स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायत की, तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि बिल में सुधार कार्य कर निश्चित राशि ली जाएगी। सरिता को बिल सुधवराने के लिए अब काम छोड़ कर कार्यालय का चक्कर काटना पड़ेगा।

इस संबंध में कार्यपालन यंत्री रंजीत कुमार ने चर्चा करने पर बताया कि इसकी जानकारी नहीं मिली है। लिपिकीय त्रुटि से ऐसा हो गया है। बिल को जल्द दुरूस्त कर वास्तविक बना कर प्रदान किया जाएगा। भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसलिए कर्मियों को भी निर्देश दिया जा रहा है।

यह भी देखे – कोरबा में जमीन पर सो रहे मासूम को सांप ने डंसा, मौत

Back to top button
close