चंद्रकांत पारगीर, बैकुंठपुर। कोरिया राज परिवार के सदस्य एवं छग के प्रथम वित्तमंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव का कल रायपुर राजधानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ले ली। इसकी खबर पूरे प्रदेश में फैल गयी। वही कोरिया जिलेवासी भी शोक में डूब गये। डॉ. सिंहदेव के निधन के साथ ही कोरिया का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। डॉ.
सिंहदेव का अंतिम संस्कार 21 जुलाई, शनिवार को कोरिया पैलेस के समीप होगा। जहां तैयारियां की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही डॉ. सिंहदेव का स्वास्थ्य अचानक खराब होने के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर हालत होने पर जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया था, लेकिन इस दौरान में हमेशा के लिए नींद में चले गये। इसकी जानकारी मिलते ही काफी संख्या में कोरियावासी रायपुर पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया। डॉ. सिंहदेव का अंतिम संस्कार कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 21 जुलाई को किया जायेगा। इसके लिए कोरिया राजमहल परिसर में तैयारियां की गई हैं।
वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी शहर में तैनात किए गए हैं। वहीं जिला मुख्यालय के पैलेस में डॉ. सिंहदेव के अंतिम दर्शन करने के लिए कोरिया वासियों के अलावा कई जिलों से भारी संख्या में लोगों के जुटने के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां की जा रही है। अति विशिष्ट लोगों के आगमन को लेकर भी जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम दर्शन पश्चात शनिवार 21 जुलाई को ही विधि विधान के साथ अंतिम यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया जायेगा।
व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद, स्कूलों में छुट्टी
डॉ. रामचंद्र सिंहदेव जिन्हें कोरिया कुमार के नाम से जाना जाता है। उनके निधन का खबर सुनने के बाद दूसरे दिन 20 जुलाई को शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने सुबह से ही स्वस्फूर्त बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी तरह शहर के रामानुज स्कूल में असेंबली पश्चात विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गयी। इसके अलावा शहर में संचालित कई स्कूलों में भी बच्चों को दो मिनट का मौन धारण करवाकर श्रद्धांजलि देने के बाद अवकाश दे दी गयी।
उम्र के अंतिम पडाव में भी कोरिया की चिंता
कोरिया राज परिवार के डॉ रामचंद्र सिंहदेव ने हमेशा ही कोरिया जिले विकास को लेकर सजग रहते थे साथ ही कोरिया के विकास को लेकर हमेशा ही चिंता करते थे। गांव के गरीब किसानों की चिंता उन्हें हमेशा ही रहती। जब सक्रिय राजनीति से दूर हो गये इसके बाद भी कोरिया के जनता की समस्याओं को जानने के लिए उम्र के अंतिम पडाव में भी कोरिया के जनता की चिंता करते हुए दिखा।
गत 9 जुलाई को डॉ. रामचंद्र सिंहदेव ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में द खबरीलाल.डॉट.कॉम प्रतिनिधि से खास बातचीत में कोरिया जिले में कम बारिश को लेकर चिंता व्यक्त की थी।
इस दौरान डॉ. सिंहदेव कोरिया दौरे पर आने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण कर दिन भर निकल जाते और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनते और जिला स्तर पर समस्याओं का हल निकलने की स्थिति में कलेक्टर से बात कर समस्या का निदान करवाते अन्यथा राज्य स्तर पर की समस्या पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते थे। अब उनके नही रहने से कोरिया की चिंता करने वाला भी कोई नही रहा।
लंबे समय से राजनीति में सक्रिय
डॉ. सिंहदेव लंबे समय से सक्रिय राजनीति में रहे और अपनी राजनीतिक जीवन की शुरूआत निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव वर्ष 1966 में प्रत्याशी बने तब रिकार्ड मतों से उन्होंने जीत हासिल कर बैकुण्ठपुर का विधायक बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुडक़र नहीं देखा। बाद में कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। इसके बाद लगातार बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र से छ: बार विधायक चुने गए।
तब मप्र सरकार में लंबे समय तक सिंचाई मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी डॉ. सिंहदेव के द्वारा बखूबी निभाई गई। इनके कार्यकाल में मप्र व वर्तमान छग में कई छोटे व बडे बांध बनाये गये। सिंचाई सुविधाओं का अपने कार्यकाल के द्वौरान डॉ. सिंहदेव ने विस्तार किया। डॉ. सिंहदेव को जल संसाधन मामले का विशेषज्ञ माना जाता रहा है। जिसके चलते उन्हे पीएचडी की मानद उपाधि भी दी गयी थी।
साथ ही डॉ. सिंहदेव अनुभव का लाभ देश के अन्य सरकारों के द्वारा अपनी सिंचाई योजनाएं तैयार करवाने में लेते थे। उन्हीं की बदौलत कोरिया जिले में सिंचाई सुविधाओं का प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक विस्तार हुआ है। वहीं कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर को बनाने में उनकी महत्ती भूमिका को भूलाया नहीं जा सकता।
यह भी देखें : छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव का निधन
Add Comment