रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व वित्तमंत्री रामचन्द्र सिंहदेव की सेहत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर रामकृष्ण अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। डॉक्टरों ने बताया कि जब उन्हें यहां लाया गया था तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उल्टियां भी हो रही थी।
डॉ. सुशील जैन, डॉ. संजय शर्मा और डॉ. अब्बास नकवी के मुताबिक बुधवार दोपहर उनके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। इस दौरान ब्लड प्रेशर भी कम था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। दवाओं के स्पोर्ट से डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर मेंटेन है और वेंटिलेटर स्पोर्ट से शरीर में ऑक्सीजन को कंट्रोल किया जा रहा है। डॉक्टरों ने साफ किया कि सिंहदेव ब्रेन डेड नहीं हैं। चिकित्सकों के मुताबिक रामचंद्र सिंहदेव की हालत गंभीर है।
यह भी देखें : बारिश के दौरान जमकर बरपा बिजली का कहर, 3 की मौत, 10 घायल, 4 की हालत गंभीर
Add Comment