देश -विदेशवायरल

VIDEO VIRAL: छेड़छाड़ पर लड़की ने युवक को सरेराह डंडे से पीटा, कहा कोई लड़की कमजोर नहीं…

राजस्थान के भरतपुर शहर में एक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवक की डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब एक हफ्ते पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की कैसे लड़के की धुनाई कर रही है। इस दौरान वहां भीड़ भी इकट्ठा हो जाती है। पिटाई के दौरान लड़की कह रही है कि आप खुद को डॉनाल्ड ट्रंप के बेटे समझते हैं तो यह आपकी गलतफहमी है। कोई भी लड़की कमजोर नहीं है। गलत होने पर आवाज उठाना जानती है


पिटाई करने वाली लड़की के अनुसार वह लड़का पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था और उसे बदनाम करने के लिए अफवाहें फैला रहा था। लड़की ने जिस दिन लड़के को सबक सिखाते हुई उसकी पिटाई की उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में लड़की भीड़ के बीच युवक को डंडे से जमकर पीटती नजर आ रही है और वहां मौजूद लोगों के सामने उसकी हरकतों को बताती दिख रही है।

यह भी देखे – दोस्त ने नहीं दिया स्मार्टफोन, BESTFRIEND ने जिंदा जला दिया

Back to top button
close