देश -विदेशवायरल

भारत के इस राज्य में फिर सामने आया “पकड़उआ विवाह”, जानें क्या है पकड़उआ विवाह…

पटना। देश के बिहार राज्य में एक बार फिर से पकड़उआ विवाह का मामला सामने आया है। घटना हाजीपुर की है जहां रेलवे में कार्यरत एक इंजीनियर को अगवा करने के बाद उसकी शादी कर दी गई। इंजीनियर को उस समय अगवा किया गया था जब वो जंदाहा थाना के सलहा पहुंचे। किडनैप करने के बाद इंजीनियर को राघोपुर दियारा ले जाया गया जहां उनकी एक युवती से शादी करा दी गई। समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत इंजीनियर दुर्गा चरण ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और बोलेरो से अनजान रास्ते की तरफ ले गये। इसके बाद उसे मारपीट कर उसकी शादी करा दी गई।

पीडि़त की मां के बयान पर अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने उसे जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी इलाके से बरामद किया। इंजीनियर के मुताबिक वीकली छुट्टी के दौरान अपने नानी घर जंदाहा जा रहे थे तभी उन्हें अगवा कर लिया गया और उनकी शादी करा दी गई। इधर लड़की ने कहा कि वो पटना में रहती है और लड़के से उसकी एक साल से पहचान है। लड़के ने शादी के नाम पर पैसे की मांग की और उसे नेगलेक्ट करना शुरू किया। लड़की के बयान के बाद से पुलिस भी सकते में है और फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मालूम हो कि इससे पहले बिहार के बाढ़ में भी पकड़उआ विवाह का मामले सामने आया था।

यह भी देखे – FACEBOOK से हुई दोस्ती प्यार में बदली, रेस्टारेंट में मिलने पहुंचे तो फटी रह गईं आंखें… फिर…

Back to top button
close