रायपुर। वर्षा ऋतु शुरू होते ही कुत्तों की दहशत से लोग परेशान हंै। शुक्रवार को राजा तालाब क्षेत्र में देर रात ड्यूटी से लौट रहे दो लोगों को कुत्तों ने पैर में काट कर अपना निशाना बनाया। ज्ञातव्य है कि नगर निगम द्वारा कुत्ता पकड़ो अभियान के तहत डॉग काउचर वाहन चलाकर कुत्तों को पकडऩे की मुहिम चलती रही है। मुहिम के ठंडा पड़ते ही वर्षा ऋतु में कुत्तों द्वारा काटने की पहली वारदात राजा तालाब क्षेत्र में हुई है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अमले से पुन: कुत्ता पकड़ो अभियान चलाने की मांग करते हुए देर रात लोगों की आवाजाही सुरक्षित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि पशु पालकों द्वारा शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यथा जीई रोड. पुरानी बस्ती, बुढ़ापारा, जेल रोड स्टेशन रोड, रामसागर पारा, मालवीय रोड सहित अनेक क्षेत्रों में गाय एवं सांड़ बीच रोड में बैठकर आवाजाही प्रभावित करते हंै। जिसके चलते तेज रफ्तार वाहन आए दिन टकराकर चोटिल होते रहते है। पशु पालकों को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने अनेक बार सूचित कर अपने जानवर घर में ही बांध कर रखने की नोटिस जारी की है।
यह भी देखे – EXCLUSIVE : जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में घुसे चीतल पर आवारा कुत्तों का हमला, मौत
Add Comment