बिलासपुर। बिलासपुर नवभारत के स्थानीय संपादक निशांत शर्मा के असामयिक निधन से मीडिया जगत स्तब्ध है। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रदेश के मीडिया जगत में शोक का माहौल है। खबर के मुताबिक शनिवार दोपहर स्वर्गीय निशांत शर्मा बिलासपुर के नर्मदा नगर स्थित अपने निवास में थे, तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनका निधन हो गया।
59 वर्षीय स्वर्गीय शर्मा कुछ ही दिनों पहले अपना जन्मदिन मनाया था। उनके इस तरह अचानक निधन से बिलासपुर समेत प्रदेश का मीडिया जगत स्तब्ध है। पत्रकारों ने स्वर्गीय निशांत शर्मा के आसामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुलपरिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
यह भी देखे – मंत्री केदार कश्यप ने जानीं छात्राओं के मन की बात, किसी ने कहा डॉक्टर तो किसी ने बताया बनना है IPS
Add Comment