भोपाल। मॉडल को बंधक बनाने वाले सिरफिरे रोहित सिंह का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस उसे जुलूस की शक्ल में लेकर उसी अपार्टमेंट में गयी, जहां शुक्रवार को उसने 12 घंटे तक मॉडल युवती को बंधक बनाकर रखा था। रास्ते में लड़कियों ने उसे थप्पड़ मारे। बाद में रोहित को कोर्ट में पेश किया गया।
एफएसएल की टीम उस कमरे की जांच कर रही है, जहां दिन भर युवती बंधक रही। शुक्रवार को मिसरौद के एक अपार्टमेंट में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रोहित ने अपनी मॉडल साथी युवती को गुरुवार रात उसके घर में घुसकर बंधक बना लिया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को मुक्त कराने की कोशिश शुरू की। रोहित के हाथ में कट्टा और कैंची थी। घर का दरवाजा खोलने के दौरान उसने पुलिस पर भी हमला किया था और अंदर बंधक बनायी गयी युवती को भी घायल कर दिया था।
यह भी देखे – VIDEO : सिरफिरे ने मॉडल युवती को बनाया बंधक, खुद को किया घायल, गोली मारने की धमकी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Add Comment