भोपाल। मध्यप्रदेश में मिसरोद इलाके में रोहित सिंह नाम के एक सिरफिरे ने एक मॉडल को बंधक बना लिया। युवती बीएसएनएल के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। वो एमटेक करने के बाद मुंबई में मॉडलिंग करती है। रोहित भी मॉडल है। गुरुवार रात रोहित ने मॉडल युवती को बंधक बना लिया, लेकिन इसका पता सुबह चला। वो खुद को गोली से उड़ाने की धमकी भी दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि युवक के पास धारदार हथियार और पिस्टल भी है। उसने खुद को घायल भी कर लिया है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक रोहित बंधक मॉडल को पहले से जानता है और काफी समय से शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती को भी उसने घायल कर दिया है। युवती को सही-सलामत बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह फ्लैट युवती का ही है, जहां एक कमरे में आरोपी ने उसे बंधक बना रखा है। युवक बार-बार खुद को गोली मारने की धमकी भी दे रहा है। रोहित सिंह अलीगढ़ का रहना वाला है। इसी साल अप्रैल में एक मामले में मिसरोद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।
यह भी देखे – सुहागरात पर दुल्हन से ऐसी हैवानियत, सुनकर ही कांप जाएगी रुह…
Add Comment