मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट से मंगलवार को करीब 6.4 किलोग्राम सोने की तस्करी दो अलग-अलग मामलों में पकड़ी गई। इस सोने की कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपए है। पहले मामले में कस्टम ने सूडान की दो महिलाओं नादा उमर और मानल उमर महमूद को गिरफ्तार किया, जो शारजाह से आ रही थीं। इन दोनों महिलाओं के पास करीब 40 लाख कीमत का 1.4 किलो सोना बरामद हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों महिलाओं ने सोने के 6-6 बिस्किट अपने प्राइवेट पार्ट में छिपा रखे थे।
दोनों की जब तलाशी ली गई तो इस बात का खुलासा हुआ। दोनों महिलाओं से बरामद हुए सोने को जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई। उधर एक अन्य मामले में भी कस्टम ने करीब 5 किलो सोना बरामद किया। यह सोना दुबई से आई एक फ्लाइट से उतरे दो यात्रियों के पास से बरामद किया गया, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)
यह भी देखे – ऐसे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जो करता था ‘यूज्ड कॉन्डम’ से पैसे वसूल…
Add Comment