रायपुर। प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने मुंगेली में आयोजित संविलियन पार्टी की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा/शालेय शिक्षाकर्मी संघ के मुंगेली जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल एवं जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुनिता मिश्रा, के नेतृत्व में जय प्रकाश मिश्रा पार्षद नगर पालिका मुंगेली के जन्म दिवस को शिक्षाकर्मियों के संविलियन दिवस के रूप में मनाते हुए संविलियन पार्टी का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से पुन्नूलाल मोहले मंत्री छ.ग. शासन, लखन लाल साहू ,सांसद बिलासपुर लोकसभा, तोखन साहू संसदीय सचिव छ.ग. शासन, विक्रमादित्य सिंह जूदेव (जशपुर), विरेन्द्र दुबे (प्रांतिय संचालक शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा/प्रदेशध्यक्ष शालेय शिक्षाकर्मी संघ छ.ग. प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम विरेन्द्र दुबे, प्रदेश संचालक दीपक वेंताल, पुनिता मिश्रा जिला संचालक द्वारा मंत्री, सांसद का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति संविलियन के लिए अभार व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया कि शिक्षाकर्मियों का संविलियन निश्चित तौर पर प्रदेश के समस्त शिक्षाकर्मियों के कठिन और दुष्कर संघर्षो तथा सरकार के दृढ़ इच्छा शक्ति का सकारात्मक परिणाम है, जिसका न केवल शिक्षाकर्मियों ने अपितु छ.ग. के जनता ने भी इसका सहर्ष अभिनंदन किया परन्तु अभी भी कुछ ऐसी विसंगति है जिसका समाधान नितांत आवश्यक है जिसमें प्रमुख रूप से वर्ष बंधन समाप्त करते हुए वर्ग-03 की वेतन विसंगति, कर्मोन्नत वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतिय उपसंचालक धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, गजराज सिंह, घनश्याम पटेल, मेघनाथ कोसरिया, नंद कुमार पाटले, नरेन्द्र तिवारी, अनिल ठाकुर, राधेश्याम राय, नेमीचंद भास्कर, अमरचंद बर्मन, पी.एल. दिवाकर, सुशील जांगड़े, ज्वाला बंजारे, मनोज यादव, राकेश सोनकर, मनाकृष्ण चंद्राकर, रामनिवास डिकसेना, अनिल साहू, राकेश कर्ष एवं जिले के समस्त शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
यह भी देखे – महिला सिपाही से यौन शोषण, DSP को नौकरी छोडऩे का फरमान
Add Comment