खेलकूददेश -विदेशस्लाइडर

फीफा World Cup की मेजबानी करेगा भारत…इस खास वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी…

नई दिल्ली। साल 2020 में होने वाले अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को दी गई है। महिला विश्व कप की मेजबानी को लेकर कुछ अड़चनें आ रही थीं, जिसके बाद शुक्रवार को आखिरकार भारत को मेजबानी मिल ही गई।

इस बात की पुष्टि खुद फीफा ने की है। बता दें कि इससे पहले साल 2017 में भारत ने अंडर-17 पुरुष फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। बीते विश्व टूर्नामेंट भारत की सफल मेजबानी के बाद ही फीफा ने ये बड़ा फैसला लिया है।



साल 2018 में उरुग्वे आयोजित किए गए अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में स्पेन ने मेक्सिको को 2-1 से हराकर विश्व कप जीता था।

जबकि बीते विश्व टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड तीसरे और कनाडा चौथे स्थान पर रहा था। अंडर-17 पुरुष फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी के बाद अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलना भारत के लिए एक अच्छी खबर है।
WP-GROUP

अंडर-17 महिला फीफा वर्ल्ड कप अब तक 6 बार खेले जा चुके हैं। 2008 में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को हराया था, 2010 में दक्षिण कोरिया ने जापान को हराया था, 2012 में फ्रांस ने उत्तर कोरिया को हराकर खिताब जीता था। तो वहीं 2014 में जापान ने स्पेन को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। 2016 में उत्तर कोरिया, जापान को हराकर दूसरी बार चैंपियन बना था।

यह भी देखें : 

IPL में चल गए तो… इन 5 को मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट…

Back to top button
close