छत्तीसगढ़

सर्द हवा से फिर ठिठुरा छत्तीसगढ़…राजधानी में तापमान 10 और अंबिकापुर में 4.9 डिग्री दर्ज…

रायपुर। राज्य में उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवा के असर से ठंड एक बार फिर से लौट आई है। ठंड का आलम यह है कि राज्य के अधिकांश इलाकों में इस समय शीतलहर के हालात निर्मित हो गए हैं। मौसम विभाग ने अभी मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार राज्य में ठंड का असर एक बार फिर से बढ़ गया है। उत्तर की सर्द और शुष्क हवा के असर से तापमान में गिरावट आने से लोगों को एक बार फिर से ठिठुरन का एहसास हो रहा है। रात के साथ ही दिन में भी लोगों को जोरदार ठंड महसूस हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर से उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवा के असर से तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर की ओर हुए हिमपात के असर से उत्तरी हवा काफी सर्द बनी हुई है।



यही वजह है कि मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया है और राज्य में फिर से दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। गत सप्ताह बने चक्रवाती सिस्टम के बाद से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा। आसमान में छाए बादलों के छंटते ही ठंड का असर बढ़ा और वर्तमान में भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान का आंकड़ा 18 डिग्री तक पहुंच गया था, इस लिहाज से अनुमान लगाया जा रहा था कि अब ठंड विदाई की बेला में है। मगर अचानक हवा की दिशा में आए बदलाव के बाद ठंड फिर से लौट आई है।

आज सुबह राजधानी रायपुर में 10.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इस लिहाज से यह कहना गलत नहीं है कि सर्द हवा के असर से तापमान में सीधे-सीधे 8 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। इसी तरह अंबिकापुर में आज सुबह 4.9 डिग्री, बिलासपुर में 7.5, पेण्ड्रारोड में 5.7 और जगदलपुर में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

यह भी देखें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का स्वास्थ्य मंत्री पर तंज- थाईलैंड गए हैं वहां क्या होता है सब जानते हैं… 

Back to top button
close