
रायपुर। पत्थलगड़ी मामले में गिरफ्तार दो पूर्व अधिकारियों सहित समर्थकों को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। पत्थरगड़ी को लेकर राज्य में खूब बवाल मचा था और भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने-सामने आ गए थे। जिन लोगों को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जमान दी है उनमें रिटायर्ड अधिकारी जोसेफ तिग्गा और हरमोन किंडो शामिल हैं। दोनों पर धार्मिक भावना बिगाडऩे का आरोप लगाया गया था। इन्हें पुलिस ने 30 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
अप्रैल महीने में जशपुर के इलाके से पत्थरगड़ी की शुरुआत हुई थी। यह अभियान धीरे-धीरे तेज हो गया और अंदरुनी गांवों में इसने जोर पकड़ लिया था। उसके बाद भाजपा ने पत्थरगड़ी को लेकर विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक रैली निकाली थी। रैली खत्म होने के बाद शाम को कुछ लोगों ने पत्थरगड़ी को तोड़ दिया था उसके बाद मामला बिगड़ गया और पत्थरगड़ी समर्थकों ने कुछ अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने कई पत्थरगड़ी समर्थकों को गिरफ्तार किया था।
यह भी देखें : अगवा जवानों की रिहाई के लिए गांव में छापेमारी, घर छोड़ कर भागे पत्थरगड़ी समर्थक