रायपुर। राज्य सरकरा ने 20 अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए है। चुनावी वर्ष होने की वजह से तबादलों को दौर शुरु है। सभी अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा है। यह सिलसिला अभी चलता रहेगा। तीन साल से जमे अधिकारियों को सबसे पहले हटाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही कुछ अधिकारियों को यहां से वहां किया गया था। अब अपर और डिप्टी कलेक्टर का स्थांनातरण किया गया है। सामान्य प्रशासन महानदी मंत्रालय से जारी आदेशानुसार जिस अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें, श्रीमती लीना कमलेश मंडावी अपर कलेकटर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को अपर कलेकटर जिला कोरिया, जोगेन्द्र नायक अपर कलेकटर जिला रायपुर को अपर कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, जेआर चौरसिया संयुक्त कलेक्टर जिला सुकमा को संयुक्त कलेक्टर जिला गरियाबंद, ओपी कोसरिया अपर कलेक्टर जिला गरियाबंद को अपर कलेक्टर जिला सुकमा, सुश्री रीता यादव संंयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नया रायपुर को उपसचिव राजस्व विभाग मंत्रालय नया रायपुर, अंजोर सिंह पैंकरा डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा को डिप्टी कलेक्टर जिला कोरिया, रवि राही डिप्टी कलेक्टर कोरिया को डिप्टी कलेक्टर जशपुर, हितेश कुमार बघेल डिप्टी कलेक्टर जशपुर को डिप्टी कलेक्टर रायगढ़, कुमारी नीशा नेताम डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ को डिप्टी कलेक्टर कांकेर, विनय कुमार पोयाम डिप्टी कलेक्टर कांकेर को डिप्टी कलेक्टर बीजापुर, श्रीमती प्रेमलता डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, सूरज कुमार साहू डिप्टी कलेक्टर कोण्डागांव को डिप्टी कलेक्टर रायपुर, राजकुमार तंबोली डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर कोण्डगांव, सुमीत अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर मुंगेली को डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर, सीमा ठाकुर रायपुर को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद, मनीष मिश्रा डिप्टी कलेक्टर रायपुर को डिप्टी कलेक्टर मुंगेली, सुनील कुमार शर्मा डिप्टी कलेक्टर रायपुर को डिप्टी कलेक्टर धमतरी, राजीव कुमार पांडेय डिप्टी कलेक्टर धमतरी को डिप्टी कलेक्टर रायपुर, विनायक शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर, आनंद रूप तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया जिला कबीरधाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
यह भी देखे – कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव? बैठक एक जुलाई को, चुनावी रणनीति बनाने शहर, नगर व ब्लाक अध्यक्षों को भी बुलावा
Add Comment