राजनांदगांव। छात्रा की अस्मत के सम्मान में अभाविप कार्यकर्ता सामने आये हैं, इन कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के फोटो पर कालिख पोतकर उसका पुतला फूंका। गौरतलब है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपर उन्हीं के संगठन की भिलाई की महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद से ही एनएसयूआई के खिलाफ यहां आक्रोश का माहौल है। इसी के तहत आज दिग्विजय कॉलेज कैंपस के सामने बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर छात्रा की अस्मिता के सम्मान में पुतला फूंका एवं कॉलेज कैंपस से एनएसयूआई को प्रतिबंधित करने की मांग की गई।
परिषद के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि एनएसयूआई के जब खुद के ही छात्रा कार्यकर्ता सुरक्षित नही है तो कालेज कैंपस में महिला सुरक्षा खतरे में होगी ही। इन पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कुकृत्य से महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली एनएसयूआई का असली चेहरा सामने आ गया है जहां महिलाओं को पद देने के लिए शारीरिक शोषण किया जा रहा है। एबीवीपी इसका पुरजोर विरोध करती है।
आज के प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से विभाग संयोजक विवेक मिश्रा, जिला संयोजक शिवम यादव, नगर मंत्री आदित्य पराते, उपाध्यक्ष विवेक वैष्णव, रवि देवांगन, जिला जनजाति प्रमुख मेहुल जाटव, एनसीसी प्रमुख प्रकाश देवांगन, एसएफ.डी प्रमुख सोनू वैष्णव, विद्यालय प्रमुख कमलेश प्रजापति, सहप्रमुख शुभम देवांगन, प्रज्जवल गुप्ता, पूनम साहू, आयूषी अग्रवाल, कामिनि कुलदीप, यामिनि बिसेन, रूपेश जयसवाल, लीलाधर प्रजापति जय जयसवाल, सुमित यादव, अमित मिश्रा, तरूण गोस्वामी, दीपचंद साहू एवं बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी नगर मंत्री आदित्य पराते द्वारा दी गई।
यहाँ भी देखे : दुर्ग वेटनरी कॉलेज की छात्रा ने की खुदकुशी, कोरे कागज पर लिखा- SORRY PAPA
Add Comment