रायपुर। प्रदेशभर में आज सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया। हड़ताल के चलते जनता से जुड़े कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहे, राजधानी रायपुर तहसील से लेकर डायरेक्ट्रेट तक कामकाज बंद रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा है कि शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल से भाजपा का धोखेबाजी वाला चरित्र जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा और रमन सरकार ने 2013 के घोषणा पत्र में जो वादे किये उसमें से एक भी वायदा शासकीय कर्मचारियों का पूरा नहीं किया गया। घोषणा पत्रों में लिये गये संकल्प के आधार पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने मतदान किया, भरोसा किया, मगर धोखेबाजी वाला चरित्र फिर से देखने को मिला। किसानों के साथ धान पर 300 रू. बोनस प्रत्येक 5 वर्ष, 2100 रू. समर्थन मूल्य, एक-एक दाना धान खरीदी, प्रतिवर्ष युवाओं को रोजगार, मनरेगा में 200 दिनों के कार्य, महिलाओं के सम्मान, वनवासियों-आदिवासियों, पूर्ण शराबबंदी जैसे वायदों से यह सरकार धोखेबाजी कर मुकर चुकी है।
यह भी देखें : भूपेश बघेल ने कहा दमन सिंह का हिसाब जनता करेगी और कमल का बिल्ला लगाने वाले अधिकारियों का बहीखाता…? पढ़े पूरी खबर
Add Comment